फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   अब आंगनबाड़ी वर्कर्स को 21 मॉड्यूलों के बारे दी जाएगी जानकारी

अब आंगनबाड़ी वर्कर्स को 21 मॉड्यूलों के बारे दी जाएगी जानकारी

Tue, 01 Jan 2019 12:05 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। अब आंगनबाड़ी वर्करों को 21 मॉड्यूलों के बारे में जानकारी दी जाएगी। पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी वर्करों को प्रशिक्षित किया जाएगा। सूबे के पांच जिलों ऊना, सोलन, हमीरपुर, चंबा और शिमला में यह प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें आंगनबाड़ी वर्करों को महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रदेश के इन पांच जिलों में पहले चरण में पोषण अभियान शुरू हुआ है। अब इन्हीं पांच जिलों में अभियान के तहत इंक्रीमेंटल लर्निंग अप्रोच (आईएलए) शुरू हो गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग आंगनबाड़ी वर्कर्स को 21 मॉड्यूलों के बारे में जागरूक करेगा। इसके बाद यह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लोगों को इसके बारे में जागरूक करेंगी।
विज्ञापन

इसमेें आंगनबाड़ी वर्करों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों गर्भावस्था के दौरान तैयारी, नवजात शिशु की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण सहित अन्य विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किताबें भी दी जाएंगी ताकि, वह किताबों को देख अन्य लोगों को इसके बारे में समझा सकें। बता दें कि सूबे के पांच जिलों ऊना, सोलन, हमीरपुर, चंबा और शिमला में कुपोषण को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के सर्वेे के मुताबिक इन पांच जिलों में काफी लोग कुपोषण से पीड़ित हैं। पांच जिलों में कुपोषण को कम करने और जागरूक करने के लिए पोषण अभियान शुरू किया गया है। अब पोषण अभियान के तहत ही इंक्रीमेंटल लर्निंग अप्रोच प्रक्रिया शुरू की है। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग हमीरपुर के जिला कार्यक्रम अधिकारी तिलक राज आचार्य ने कहा कि 21 मॉड्यूलों के तहत आंगनबाड़ी वर्करों को विभिन्न विषयों के बारे जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed