फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   एमसीआई की टीम ने किया मेडिकल कॉलेज हमीरपुर का निरीक्षण

एमसीआई की टीम ने किया मेडिकल कॉलेज हमीरपुर का निरीक्षण

Mon, 26 Nov 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
एमसीआई की टीम ने किया मेडिकल कॉलेज हमीरपुर का निरीक्षण
विज्ञापन

अस्पताल के वार्डों, शौचालयों, कक्षा कमरों और भवन में जांची सुविधाएं
टीम ने चिकित्सकों की डिग्री और दस्तावेज जांचे
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की तीन सदस्यीय टीम ने सोमवार को डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर का निरीक्षण किया। सुबह करीब नौ बजे अस्पताल पहुंची टीम तीन भागों में बंट गई। एक टीम अस्पताल के वार्डों और शौचालयों के निरीक्षण में जुट रही, तो दूसरी टीम मेडिकल कॉलेज भवन का जायजा लेती रही। वहीं तीसरी टीम ने कक्षा कमरों व उनमें उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया।

इस दौरान मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के सदस्य भी टीम के साथ रहे, लेकिन टीम ने कॉलेज की निरीक्षण रिपोर्ट को किसी के भी साथ साझा नहीं किया।
टीम करीब दो घंटे तक मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य के साथ बैठी रही और प्रधानाचार्य से इस निरीक्षण संबंधी गुफ्तगू होती रही। इसके बाद टीम ने मेडिकल कॉलेज के करीब 105 चिकित्सकों की डिग्री और अन्य दस्तावेजों को जांचना शुरू किया। शाम तक चिकित्सकों के दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया जारी रही। सोमवार का दिन होने के कारण मेडिकल कॉलेज में इलाज को अधिक लोग आए थे, लेकिन चिकित्सकों के दस्तावेज जांच संबंधी प्रक्रिया होने के कारण कई ओपीडी से चिकित्सक नदारद रहे। इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और उपचार के लिए इंतजार करना पड़ा। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल चौहान का कहना है कि एमसीआई की टीम सुबह करीब नौ बजे मेडिकल कॉलेज पहुंची। इसके बाद टीम ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया लंबी चलने के कारण मंगलवार को भी टीम के अस्पताल में रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed