{"_id":"5bfac75bbdec22418454f822","slug":"31543161691-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीस तक ठेका बंद न हुआ तो ग्रामीण करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीस तक ठेका बंद न हुआ तो ग्रामीण करेंगे आंदोलन
Updated Sun, 25 Nov 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टौणी देवी (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे में बीडीओ परिसर के पास खोले गए शराब के ठेके को लेकर अब ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधि फिर आर-पार की लड़ाई की तैयारी में हैं। ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि तीस नवंबर तक ठेका बंद या शिफ्ट न हुआ तो जनआंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। ग्रामीण ठेके के बाहर जोरदार प्रदर्शन करेंगे। बीडीओ आवास के पास शराब का ठेका खोलने की प्रशासन ने मनाही की थी। इसके बावजूद रातों रात ठेका खोल दिया गया।
एसडीएम की उपायुक्त को उस समय सौंपी गई रिपोर्ट में ठेके के लिए इस स्थल को उपयुक्त नहीं माना गया था। उसके बाद प्रशासन ने दावा किया था कि इस स्थल पर अब ठेका नहीं खुलेगा और अगले वित्त वर्ष से ही टौणी देवी में ठेका खुलेगा। इसके बावजूद आबकारी विभाग ने ठेका खोल दिया। जिसका जनता के साथ ही बीडीओ कार्यालय के कर्मियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने कड़ा विरोध किया था। पंचायत समिति बमसन ने भी ठेके को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने तीस नवंबर तक यहां से ठेके को हटाने का अल्टीमेटम दिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को भी पत्र भेजा जा रहा है। उधर, बीडीसी सदस्य प्रेम लता का कहना है कि अगर तीस नवंबर तक ठेका बंद नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।