फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पंचायतों में खुले पशु औषधालय भाजपा की देन : धूमल

पंचायतों में खुले पशु औषधालय भाजपा की देन : धूमल

Tue, 30 Jan 2018 11:03 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
पंचायतों में खुले पशु औषधालय भाजपा की देन : धूमल
टौणीदेवी (हमीरपुर)। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि इंसान अगर बीमार हो तो उसको इलाज के लिए आगे-पीछे ले जाना संभव होता है। यदि बेजुबान पशु बीमार हों तो उनको कहीं ले जाना मुश्किल होता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए भाजपा की पूर्व सरकार में पशु धन योजना चलाई गई थी। मंगलवार को धूमल ने ग्राम पंचायत पटनौण में पशु औषधालय का उद्घाटन किया। धूमल ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने पशु धन योजना के तहत हर ग्राम पंचायत में पशु औषधालय खोलने का निर्णय लिया गया था। अधिकतर ग्राम पंचायतों में पशु औषधालय खोले गए और हर ग्राम पंचायत में पशु औषधालय स्वीकृत किए थे। उसी कड़ी में मंगलवार को पटनौण गांव में पशु औषधालय का लोकार्पण किया गया है। पूर्व सीएम ने पटनौण में खुले पशु औषधालय के लिए भूमि दान करने पर जगदीश चंद और राम सिंह व भवन निर्माण के लिए छह लाख रुपये दान देने वाले सुरेंद्र कुमार के परिवार का धन्यवाद किया। धूमल ने कहा कि वर्तमान के आधुनिक परिवेश में जहां स्वास्थ्य पर इतना ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। वहीं जैविक कृषि की जरूरत प्रमुखता से सामने आ रही है। जैविक कृषि में पशु पालन एक महत्वपूर्ण कड़ी है। पशुपालन के लिए पशुधन योजना बहुत कारगर सिद्ध होगी। इस अवसर पर पटनौण ग्राम पंचायत के प्रधान राजीव ठाकुर, उपप्रधान सुरेंद्र लगवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed