फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   इस बार एक साथ मिलेगा दो माह की चीनी का कोटा

इस बार एक साथ मिलेगा दो माह की चीनी का कोटा

Tue, 02 Jan 2018 10:01 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
इस बार एक साथ मिलेगी दो माह की चीनी
विज्ञापन

दिसंबर माह में मिला था नवंबर का कोटा
आचार संहिता के कारण नहीं हुए थे टेंडर
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। जिलेभर के डिपुओं में इस बार दो माह की चीनी का कोटा एक साथ मिलेगा। इससे पूर्व उपभोक्ताओं को दिसंबर माह में नवंबर माह का कोटा मिला था। डिपुओं में चीनी की सप्लाई न आने के कारण एक माह के चीनी के कोटे पर कट लग गया था। इस कारण उपभोक्ताओं को अभी तक दिसंबर माह का कोटा नहीं मिला है। वहीं, अब जनवरी माह का कोटा भी उपभोक्ताओं को मिलना निर्धारित है। इसलिए विभाग ने दो माह की चीनी का कोटा एक साथ देने का निर्णय लिया है। जिले के गोदामों में हर माह औसतन 2744 क्विंटल चीनी पहुंचती है। इस महीने गोदामों में इससे ज्यादा चीनी पहुंचेगी। इस कारण उपभोक्ताओं को दो माह की चीनी का कोटा मिलेगा।

इससे पूर्व आचार संहिता के कारण चीनी के टेंडर नहीं हो पाए थे। इस कारण चीनी के आवंटन की प्रक्रिया बिगड़ गई है। दिसंबर में पिछले माह का कोटा दिया जा रहा था, लेकिन इस माह चीनी की सप्लाई ज्यादा आएगी और डिपुओं में उपभोक्ताओं को दो माह का कोटा दिया जाएगा। वहीं, आचार संहिता के कारण दालों के टेंडर भी नहीं हो पाए थे, लेकिन गोदामों में दालों का पिछला स्टॉक पड़ा था। इस कारण उपभोक्ताओं को दालों की सप्लाई कर दी गई है। हालांकि, इस दौरान उपभोक्ताओं को पसंद के आधार पर दालें नहीं मिल पाई हैं, लेकिन तीन दालें जिनका स्टॉक गोदामों में था, उपभोक्ताओं को वितरित कर दी गई हैं। उधर, डीएफएससी नरेंद्र धीमान का कहना है कि उपभोक्ताओं को इस बार दो माह की चीनी का कोटा मिलेगा। बीते माह उपभोक्ताओं को नवंबर माह का कोटा मिला था। अब आवंटन प्रक्रिया को सुचारु करने के लिए इस बार दो माह की चीनी का कोटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed