{"_id":"5a3be00e4f1c1bcd6d8b5629","slug":"31513873422-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता-पिता व गुरुओं का करें आदर : शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता-पिता व गुरुओं का करें आदर : शर्मा
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में वीरवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. आरसी शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी के बच्चे जो अपने संस्कारों एवं संस्कृति को भूल रहे हैं, को इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए। बच्चों को हमेशा अपने माता-पिता व गुरुओं का आदर करना चाहिए।
वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास करते हैं। इस मौके पर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर बच्चों के दादा-दादी व नाना नानी के लिए भी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में अध्यापक अनिल गथानिया ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में राज चंदेल, ममता पडियाल, विनीता देवी, कुलवंत सिंह, पुनीत कुमार, रंजीत सिंह, सीनू देवी, अल्का, सरस्वती, रेणुका, मोनिका और नीरज राठौर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।