फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   अभिभावकों का वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों के साथ स्वागत

अभिभावकों का वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों के साथ स्वागत

Sun, 19 Nov 2017 10:49 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
अभिभावकों का वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों के साथ स्वागत
pic
हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर बैंड-2 का वार्षिक समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह में डीपीओ हमीरपुर वंदना चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बैंड के छात्रों ने अभिभावकों का दर्शकदीर्घा में पहुंचने पर वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों व तिलक लगाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

विद्यालय प्राचार्य विनीता गुप्ता ने स्वागत भाषण पढ़ा। मंत्रोच्चारण के साथ मुख्यातिथि, प्राचार्य हीरानगर विनीता गुप्ता, मुख्य संपादक टीआर शर्मा व समन्वयिका मुनीष शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। विद्यालय प्राचार्य ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह व पौधा भेंट कर सम्मानित किया। शिरोमणि छात्रा अनुष्का ने मुख्यातिथि के जीवन पर प्रकाश डाला। लक्की डिप-1 की विजेता ज्योतिका को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। मुख्यातिथि, प्राचार्य व मुख्य संपादक महोदय ने बैंड-2 के लगभग 135 मेधावी छात्रों को अलग-अलग क्रियाकलापों के लिए सम्मानित किया। लक्की डिप-3 की विजेता वंदना शर्मा को टीआर शर्मा ने इनाम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर छात्रों ने रंगारंग कार्याक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। संगीत अध्यापिका रेखा ठाकुर व शिप्रा वालिया सांस्कृतिक कार्यक्रम की समन्वयिका रहीं। इस मौके पर इशा कपिल, प्रियंका वंटा, प्रेमलता, शालिनी, मीना, चंद्र किरण, नीता सिंह, रोहित अग्निहोत्री, दीपक सोनी, विनोद शर्मा, योगेश्वरी, आरती, शैली, विक्रांत, राजेश, दीपा, अभिनाश, पुष्पा ठाकुर, डॉ. विशाल व दीपशिखा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed