{"_id":"62b0b9e77d8b2778c23dad6d","slug":"3069-students-took-part-in-youth-parliament-hamirpur-hp-news-sml4127693122","type":"story","status":"publish","title_hn":"3069 विद्याथिऱयों ने लिया युवा संसद में भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3069 विद्याथिऱयों ने लिया युवा संसद में भाग
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाल गलोड़ में आयोजित युवा संसद में भाग लेते विद्यार्थी।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले के छह शिक्षाखंडों में सोमवार को खंडस्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिलाभर के नौवीं से बारहवीं के 3069 विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। युवा संसद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने देश में वर्तमान समय में चल रहे मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा, पक्ष विपक्ष की बातचीत की।
इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलोड़ में 13 स्कूलों की टीमों से 400, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाल्टी में19 स्कूलों की टीमों के कुल 500, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करोट में 16 पाठशालाओं से 480, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में 32 स्कलों 964, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी में 22 स्कूलों के 300, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बठराणा में 16 से 425 कुल मिलाकर जिलाभर से 3069 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस दौरान छात्रों ने ज्वलंत मुद्दों जिनमें अग्रिपथ योजना पर अपने तर्क दिए। वहीं इस संदर्भ में उच्चतर शिक्षा विभाग के उपनिदेशक बीडी शर्मा का कहना है कि जिलाभर के विद्यार्थियों के लिए छह शिक्षा खंडों में युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमें जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में भाग लेगी।