{"_id":"66af7ebd49f4411d2a074cb8","slug":"30-thousand-devotees-bowed-their-heads-praising-baba-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-132908-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बाबा का गुणगान करते 30 हजार भक्तों ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बाबा का गुणगान करते 30 हजार भक्तों ने नवाया शीश
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए जाते श्रद्धालु। संवाद
बाबा बालक नाथ मंदिर में उमड़ी भीड़
सावन के चलते बाहरी राज्यों से जत्थों में पहुंचे बाबा के भक्त
मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए की गई पुख्ता व्यवस्था, स्पीकर और एलईडी से दिए जा रहे निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को सावन के चलते 30 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। श्रद्धालुओं ने सबसे पहले बाबा बालक नाथ की पवित्र गुफा के दर्शन किए। वहीं कुछ श्रद्धालु शनिवार शाम को ही मंदिर में पहुंच गए थे। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्पीकर और एलईडी के माध्यम से निर्देश दिए जा रहे हैं।
सावन में पंजाब के अधिकतर श्रद्धालु बाइकों और साइकिलों पर भी बाबा बालक नाथ के दरबार पहुंचे। पिछले कुछ दिन से बारिश हो रही है। इसके बावजूद श्रद्धालु बड़े-बड़े जत्थों में शाहतलाई पहुंच रहे हैं। वहां से पैदल चढ़ाई चढ़कर बाबा की गुफा के दर्शन कर रहे हैं। इन श्रद्धालुओं की खास बात यह है कि यह साउंड सिस्टम साथ लेकर ही बाबा के भजनों का गुणगान करते हुए भक्तिमय माहौल में पहुंच रहे हैं। शाहतलाई से मंदिर तक श्रद्धालु चढ़ाई चढ़ते हुए भी जयकारा लगाते आगे बढ़ रहे हैं। इस बारे में कार्यकारी मंदिर अधिकारी नायब तहसीलदार बिझड़ी रोशन लाल ने कहा कि शनिवार और रविवार को श्रद्धालु काफी संख्या में माथा टेकने पहुंचे। लगभग 30 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में शीश नवाया। प्रशासन ने भी मंदिर को 24 घंटे खुला रखा। साथ में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर लंगर व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई।