{"_id":"67b77e04ba7192d6e60a102a","slug":"30-students-gave-interview-in-job-placement-drive-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-148721-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जॉब प्लेसमेंट ड्राइव में 30 विद्याथिर्यों ने दिया साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जॉब प्लेसमेंट ड्राइव में 30 विद्याथिर्यों ने दिया साक्षात्कार
Fri, 21 Feb 2025 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय भोरंज में महाविद्यालय के कॅरिअर और काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल की ओर से जॉब प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। निजी कंपनी के मार्केटिंग हैड राजीव नैय्यर ने विभिन्न कंपनियों में विभिन्न पदों के लिए 30 युवाओं का साक्षात्कार लिया। इस अवसर 100 के करीब विद्यार्थी मौजूद रहे। उन्होंने बैंकिंग, आईटी, फाइनांस, रिटेल, ट्रैवल, टेलीकॉम और फार्मा के क्षेत्र में कॅरिअर की संभावना के बारे में छात्रों को अवगत कराया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने कहा कि महाविद्यालय में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा, जिससे छात्रों का भविष्य संवारा जा सके। इस अवसर पर डॉ. विवेक चंदेल, डॉ. निखिल, प्रो. विजय कमल, प्रो. आशीष, प्रो. विनय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन