फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   255 people donated blood in Hamirpur and Nadaun on the birthday of CM Sukhu.

Hamirpur (Himachal) News: सीएम सुक्खू के जन्मदिवस पर हमीरपुर और नादौन में 255 लोगों ने किया रक्तदान

Thu, 27 Mar 2025 06:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 27 Mar 2025 06:31 AM IST
विज्ञापन
255 people donated blood in Hamirpur and Nadaun on the birthday of CM Sukhu.
सीएम सुक्खू के जन्मदिवस पर हमीरपुर के गांधी चौक पर रक्तदान करते लोग एवं साथ में आयोजक। संवाद।
हमीरपुर/ नादौन। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गांधी चौक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष सुमन भारती की अगुआई में यह आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सुमन भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर 55 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में रक्तदान करने वाले और अन्य उपस्थित लोगों को हलवा वितरित किया गया। कार्यक्रम के तहत दोपहर बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया। भंडारे में उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह, एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर, एडीएम हमीरपुर राहुल चौहान, एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा नादौन में भी ब्लॉक कांग्रेस ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस दौरान 200 के करीब लोगों ने रक्तदान किया। इसके अलावा अस्पताल में रोगियों को फल भी बांटे गए। कांग्रेस नेता पृथ्वी चंद ने कहा कि वयोवृद्ध कांग्रेस नेता बोधराज जैन ने समस्त कार्यकर्ताओं सहित केक काटा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई बांटकर मुख्यमंत्री को बधाई दी। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री के पैतृक गांव भवड़ा गांव में भी उत्सव का माहौल रहा। उनके परिजनों ने मिठाई बांटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिवस मनाया। मुख्यमंत्री की माता संसारदेई तथा उनके भाई ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए घर आने जाने वाले लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन





मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर वृद्ध आश्रम और बाल आश्रम में बांटे फल
हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुक्खू के जन्मदिन पर बुधवार को हमीरपुर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) के अध्यक्ष अजय शर्मा ने कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश ठाकुर, अन्य वरिष्ठ नेताओं राजेश आनंद, होशियार सिंह, सुनील कुमार, अश्वनी शर्मा, रमेश लॉर्ड के साथ बाल आश्रम सुजानपुर के बच्चों और हीरानगर स्थित वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों के साथ मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बाल आश्रम के बच्चों को स्टेशनरी का सामान, फल, चॉकलेट और अन्य उपहार प्रदान किए। उन्होंने हीरानगर स्थित वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों को भी फल और जूस बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन






रस्साकशी में साई वूमेन हॉस्टल की टीम विजेता, खंटवीं उपविजेता
अणु में डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा की अगुआई में सद्भावना टूर्नामेंट के रूप में मनाया सीएम का जन्मदिवस
हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर हमीरपुर कांग्रेस ने डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा की अगुवाई में सद्भावना टूर्नामेंट का आयोजन अणु कॉलेज ग्राउंड में किया गया। इस टूर्नामेंट की शुरुआत सुबह 6:00 बजे मिनी 11 किमी की मैराथन से हुई। मिनी मैराथन में महिला वर्ग में कनीजो, ज्योति, शिवाली, साइना, मोनिका विजेता रहीं। पुरुष वर्ग में आदित्य, आर्यन, मृदंग और अभिषेक प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान पर रहे। प्रथम विजेता को 5100, द्वितीय को 4100, तृतीय को 3100 और चतुर्थ विजेता को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1100-1100 रुपये प्रदान किए गए। इसके बाद कबड्डी के मुकाबले भी खेले गए। महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता में साई वूमेन हॉस्टल महिला टीम ने जीत हासिल कर 5100 रुपये का इनाम अपने नाम किया जबकि उपविजेता खटंवी टीम को 4100 रुपये से नवाजा गया। तीसरे स्थान पर डुग्घा की टीम रही जिसे 3100 रुपये सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के जन्मदिवस के अवसर पर पिछले चार सालों से लगातार यह आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर कांग्रेस नेता देवीदास शहंशाह, तेज नाथ, पुरुषोत्तम कालिया, डॉ. रतन चंद डोगरा, मनोहर लाल कानूनगो, डॉ. हर्ष, राकेश शर्मा, सुरेश गुलेरिया, सिकंदर कुमार, रंजीत धीमान, उत्तम चौधरी, विवेक कटोच, निशा कटोच, कैप्टन रंजीत, सुनील कौशल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





सीएम सुक्खू की दीर्घायु के लिए किया हवन यज्ञ
सुजानपुर (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के जन्मदिवस पर सुजानपुर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हवन-यज्ञ किया। साथ ही कन्या पूजन भी किया गया। इसके बाद बाल आश्रम सुजानपुर में बच्चों को जरूरत का सामान और फल इत्यादि बांटे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू प्रदेश हित में अच्छा कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की दीर्घायु के लिए हवन-यज्ञ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed