फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   250 bundles of maize burnt to ashes in Balh Bihal

Hamirpur (Himachal) News: बल्ह बिहाल में मक्की के 250 गट्ठे जलकर राख

Sun, 16 Nov 2025 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 16 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
250 bundles of maize burnt to ashes in Balh Bihal
बल्ह बिहाल में जले मक्की के 250 गट्ठे। स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : katra news
बिझड़ी(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बल्ह बिहाल में शुक्रवार देर रात शरारती तत्वों ने मक्की की घासनी को आग लगाकर जला दिया। आगजनी में विजय कुमार के मक्की के चारे के 250 गट्ठे जलकर राख हो गए। इससे उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

इस घटना में कुत्ते के दो पिल्ले भी जलकर मर गए। पीड़ित विजय कुमार ने बताया कि उन्होंने पशुशाला के साथ मक्की की फसल निकालने के बाद गट्ठे पशुओं के चारे के लिए रखे हुए थे। देर रात शरारती तत्वों ने घटना को अंजाम दिया। गनीमत रही कि पड़ोसियों ने आग की लपटें देख लीं अन्यथा पशुशाला में भी आग लग सकती थी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने की मांग की है, ताकि बेजुबान पशुओं के लिए चारा खरीदने में मदद हो सके। बल्ह बिहाल पंचायत प्रधान कमलेश कुमारी ने बताया कि आग के कारण पीड़ित परिवार को काफी नुकसान हुआ है। प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed