{"_id":"6ad13a867eff63ecf40c8832","slug":"25-womens-groups-gave-religious-performances-in-awahdevi-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1015-212080-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी में 25 महिला मंडलों ने दी धार्मिक प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी में 25 महिला मंडलों ने दी धार्मिक प्रस्तुतियां
Fri, 16 Oct 2026 02:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल अवाहदेवी माता मंदिर में शीश नवाते हुए। स्रोत : भाजपा
अवाहदेवी (हमीरपुर)। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन वीरवार को अवाहदेवी माता मंदिर परिसर में आयोजित दुर्गा पूजा में 25 महिला मंडलों ने धार्मिक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर किया।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल अपनी धर्मपत्नी शीला धूमल के साथ माता के दरबार में माथा टेकने पहुंचे। दुर्गा पूजा पंडाल में महिला मंडलों ने माता के भजन और धार्मिक गीत प्रस्तुत किए।
भजनों की धुन पर महिलाओं ने नृत्य कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। प्रेम कुमार धूमल ने पंडाल में पहुंचकर महिला मंडलों की प्रस्तुतियां देखीं। समीरपुर महिला मंडल की प्रस्तुति के दौरान शीला धूमल और पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने भी महिलाओं के साथ समूह गायन में भाग लिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पवन कुमार ने भोरंज विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं को छाते वितरित किए।