{"_id":"5ab7d50f4f1c1b53408b4e3d","slug":"21521997071-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रित परिवारों का आरक्षण दो पीढ़ी और आगे बढ़े : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्रित परिवारों का आरक्षण दो पीढ़ी और आगे बढ़े : संघ
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण संघ की बैठक जिला प्रधान देशराज ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर संघ ने सरकार से आश्रित परिवारों का आरक्षण दो पीढ़ी और आगे बढ़ाने की मांग की। बैठक में संघ के प्रदेशाध्यक्ष पुरषोत्तम कालिया, वित्त सचिव यशवीर पटियाल और संगठन सचिव डॉ. रविंद्र बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहे। बैठक में यह फैसला भी लिया कि तय मांगों का प्रस्ताव शीघ्र मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को भेजा जाएगा। संघ की मांगों में कल्याण बोर्ड में आश्रित परिवार से भी सदस्य नामजद किए जाएं, मेडिकल बिलों का भुगतान शीघ्र हो, स्वतंत्रता सेनानियों का रिकॉर्ड राजस्व विभाग अभिलेख किया जाए, विवाहित पुत्रियों और पौत्रियों को सभी सुविधाएं आरक्षण के तौर पर दी जाएं, लिंग भेद को समाप्त किया जाए आदि शामिल हैं। इस मौके पर जिला महासचिव नरेश शर्मा, ब्लॉक प्रधान राय सिंह ठाकुर, रोहित शर्मा, सुषमा दत्याल, प्यार सिंह, रूप लाल, अशोक कंवर, कश्मीर सिंह, नरेंद्र सिंह, राजकुमारी, प्रेम चंद, राजीव कंवर और सुभाष चंद सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन