{"_id":"5a904d334f1c1b0a7b8b8cc4","slug":"21519406387-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराणा में विधायक शिलान्यास पट्टिका तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराणा में विधायक शिलान्यास पट्टिका तोड़ी
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की मदेत्र महराणा सड़क के निर्माण के लिए लगाई गई शिलान्यास पट्टिका को शरारती तत्वों ने तोड़ दिया है। विधायक राजेंद्र राणा में इस सड़क के लिए करीब 70 लाख रुपये बजट का प्रावधान करके कार्य शुरू करवाया था। वर्तमान में इस मार्ग के निर्माण कार्य को भी बंद करवा दिया गया है। इसके साथ ही छम्व रोपड़ी वाया कुजाबल सड़क का कार्य भी बंद करवा दिया गया है। इस मार्ग के लिए करीब 3 करोड़ रुपये बजट स्वीकृत हुआ था और मार्ग का निर्माण कार्य संबंधित ठेकेदार द्वारा शुरू किया जा चुका था।
शिलान्यास पट्टिका को तोड़ने और निर्माण कार्य बंद करवाने पर राणा समर्थकों और कांग्रेसियों ने कहा कि बंद करवाए गए कार्यों का हिसाब इलाके की जनता 2019 लोकसभा चुनावों में लेगी। सुजानपुर पंचायत समिति उपाध्यक्ष लेखराज ठाकुर और पूर्व प्रधान जोगेंद्र ठाकुर ने कहा कि कार्य को बंद करवाने की बात तो एक तरफ, अब भाजपा कार्यकर्ता हारे हुए नेताओं के इशारे पर विधायक राजेंद्र राणा की शिलान्यास पट्टिकाएं तोड़ने पर उतारू हो गए हैं। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि शिलान्यास पट्टिका तोड़ने से वोट नहीं मिलते हैं। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग अधिकारियों और कार्य को शुरू करने वाले ठेकेदारों के ऊपर दबाव बनाकर जो कार्य बंद किए गए हैं, इनका खामियाजा भाजपा पार्टी को भुगतना पड़ेगा।