{"_id":"5a6225064f1c1b7f268b5590","slug":"21516381446-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर बनाया जाएगा आदर्श विस क्षेत्र : राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर बनाया जाएगा आदर्श विस क्षेत्र : राणा
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर(हमीरपुर)। विस क्षेत्र सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा 20 से 23 जनवरी तक चार दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के अलावा जनसमस्याएं भी सुनेंगे। राजेंद्र राणा 20 जनवरी को सुबह 11 बजे बी पब्लिक हाई स्कूल नाल्टी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस के बाद सायं 3 बजे धनेड़ में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान करेंगे। वह 21 जनवरी को सुबह 11 बजे बनाल व 3 बजे चमियाना में जनसमस्याएं सुनेंगे।
22 जनवरी को सुबह 10 बजे पटलांदर ग्राम पंचायत के लाहडू में, 12 बजे चलोह ग्राम पंचायत में और 3 बजे सुजानपुर के वार्ड नंबर 4 के डोली में लोगों से रूबरू होंगे। राजेंद्र राणा 23 जनवरी को सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत ऊहल में एचवीएन पब्लिक हाई स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में सर्वाधिक लीड देने वाले में प्रथम आने वाले चलोह ग्राम पंचायत के छनेहड़ बूथ को 5 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाले लाहडू बूथ को 3 लाख रुपये और तीसरे स्थान पर रहे डोली बूथ को 3 लाख रुपये स्थानीय लोगों की इच्छानुसार विकास कार्यों के लिए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र को देश का एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए वह कोई कसर नहीं रखेंगे।