फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोग सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोग सम्मानित

Mon, 28 Jan 2019 12:15 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर के खेल मैदान में शनिवार को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। इसमें ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मंत्री ने ध्वजारोहण किया और पुलिस, होमगार्ड और विभिन्न स्कूलों के एनसीसी, स्काउट एंड गाइड के बच्चों की ओर से प्रस्तुत भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने कहा कि एक बूटा बेटी के नाम कार्यक्रम के तहत राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में 15 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। इससे चारों ओर हरियाली होगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा। वीर स्वतंत्रता सेनानियों और रणबांकुरों ने भारत को स्वाधीनता दिलाई है। इसी की बदौलत आज भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में शामिल हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 200 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। प्रत्येक बच्चे को घर द्वार के नजदीक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आदर्श विद्यालय खोलने का निर्णय लिया है। इसमें से पांच स्कूल केवल लड़कियों के लिए होंगे। हमीरपुर में शहीद स्मारक निर्मित करने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर भोरंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश कुमारी, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, जिला परिषद के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, नवीन शर्मा, विजय पाल सोहारू, नरेंद्र अत्री, नप अध्यक्ष सुलोचना देवी, दीप बजाज, वीना कपिल, उपायुक्त डा. रिचा वर्मा, एडीसी रतन गौतम, एएसपी बलबीर ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाक्स..
उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित
स्वतंत्रता सेनानी और उनके परिजन पुरस्कृत
आंगनबाड़ी वर्कर्स ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ थीम पर आधारित लघु नाटिका भी प्रस्तुत की। छात्राओं ने नशे से दूर रहने का संदेश भी परेड के दौरान दिया। मुख्यातिथि ने नेहरू युवा केंद्र की राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ युवा मंडल का पुरस्कार जीतने पर जय भीम युवा मंडल समिति अणु को भी पुरस्कृत किया जबकि, राष्ट्र स्तरीय सीनियर जूडो चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल करने पर नगरोटा गाजियां के तरुण शर्मा और राष्ट्र स्तरीय जूनियर हैंडबॉल में दूसरा स्थान हासिल करने पर अरूला ठाकुर को भी पुरस्कृत किया गया। इसके साथ देश की आजादी में अहम योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों तथा परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वालों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed