फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   लोकतंत्र की दीवार बताएगी मतदान का महत्व : पटियाल

लोकतंत्र की दीवार बताएगी मतदान का महत्व : पटियाल

Fri, 25 Jan 2019 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में जिलास्तरीय मतदाता दिवस समारोह आयोजित किया गया। इसमें मजबूत लोकतंत्र के लिए सबकी सहभागिता तथा मत की महत्ता पर आधारित भारत निर्वाचन आयुक्त का वीडियो संदेश दिखाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुतियों से जहां उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया वहीं, मतदान की महत्ता को दर्शाते हुए शिक्षाप्रद नाटक प्रस्तुत कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया तथा मतदान की महत्ता का संदेश भी दिया। इस दौरान नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र भी वितरित किए।
विज्ञापन

जिला नोडल अधिकारी स्वीप एवं उपनिदेशक शिक्षा विभाग निरीक्षण विंग अजय पटियाल ने कहा कि स्वीप अभियान के तहत जिले के स्कूलों की दीवारों पर लोकतंत्र की दीवार शीर्षक से लोकतंत्र के अधिकारों और कर्तव्यों, मतदाता पहचान पत्र, मतदान का महत्व आदि की जानकारी के लिए सूचना पट्ट अंकित किए गए हैं। जिला के अधिकतर स्कूलों में ऐसी लोकतंत्र की दीवार अंकित की गई है। जबकि स्कूलों को इस सूचना पट्ट को अंकित करवाने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे मतदाता मतदान के महत्व और इससे संबंधित कई जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे। इस लोकतंत्र की दीवार पर हर रोज एक नया अधिकार, मतदान संबंधी बातें तथा नोडल अधिकारी और बीएलओ का नंबर अंकित किया जाएगा। इस लोकतंत्र की दीवार सूचना पट्ट की देखरेख स्कूल के नौंवी कक्षा के विद्यार्थी करेंगे। जबकि दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के छात्र इसमें सहयोग देेंगे। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. रिचा वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त रतन गौतम, एसडीएम इकबाल जफर, एचएएस प्रोबेशनर पारस अग्रवाल, तहसीलदार मित्रदेव, प्रधानाचार्य मंजू ठाकुर सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed