फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   चेयरमैन पद पर नियुक्ति न होने पर संघ प्रदेश स्तरीय आंदोलन करेगा शुरू

चेयरमैन पद पर नियुक्ति न होने पर संघ प्रदेश स्तरीय आंदोलन करेगा शुरू

Sun, 25 Nov 2018 09:31 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पूर्व सैनिक ट्रक ऑपरेटर संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही पूर्व सैनिक निगम के चेयरमैन पद पर नियुक्ति न की गई तो संघ प्रदेश स्तरीय आंदोलन शुरू करेगा। संघ का कहना है कि सरकार इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। जिलाध्यक्ष योगेंद्र अवस्थी ने कहा कि इस मांग को लेकर गत 14 सितंबर को भी निगम के हमीरपुर में स्थित कार्यालय परिसर के बाहर संघ की ओर से सांकेतिक प्रदर्शन किया गया था।
विज्ञापन

इतना ही नहीं कुछ समय पूर्व संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मिलकर नियमित चेयरमैन न होने से इस वर्ग को आ रही परेशानियों के बारे में अवगत करवा चुका है। लेकिन, इसके बाद भी सरकार ने उनकी मांग पूरी नहीं की है। सरकार ने नियुक्ति न की तो आने वाले दिनों में इस मांग को लेकर प्रदेश स्तरीय आंदोलन आरंभ कर दिया जाएगा। अवस्थी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में यह मांग पूरी न होने की स्थिति में अपना रोष प्रकट करेगा। सरकार ने वर्तमान समय में उपायुक्त हमीरपुर के पास निगम के चेयरमैन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है, लेकिन वहां भी इस वर्ग से जुड़ी फाइलों का कार्य देरी से हो रहा है। अवस्थी ने सरकार से मांग की है कि निगम के चेयरमैन की नियुक्ति शीघ्र की जाए ताकि, इस वर्ग को हो रही समस्याओं का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed