फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   कांग्रेस सरकार में हुई सुजानपुर की अनदेखी : अनुराग

कांग्रेस सरकार में हुई सुजानपुर की अनदेखी : अनुराग

Tue, 27 Feb 2018 11:20 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार में हुई सुजानपुर की अनदेखी : अनुराग
हमीरपुर। राष्ट्र स्तरीय होली मेले के दौरान सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछले पांच साल में सुजानपुर की केवल अनेदखी ही हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के समय सुजानपुर के लिए स्वीकृत प्रोजेक्टों के ही उद्घाटन करते रहे। अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है और यहां विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। इसके बाद विस क्षेत्र हमीरपुर के जिला परिषद वार्ड जंगल रोपा के गांव सेर बलौनी में सांसद अनुराग ठाकुर ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में जिला परिषद वार्ड के सभी 14 पंचायतों के प्रधान उपप्रधान उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त पार्टी पदाधिकारी, मतदान केंद्र और ग्राम केंद्र अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जिनमें प्रमुख रूप से इस बार के आम बजट में ग्रामीण क्षेत्रों, किसानों एवं महिलाओं के उत्थान के लिए मोदी सरकार द्वारा किए गए प्रावधानों पर सभी उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी जी का आभार जताया। इस मौके पर लोगों ने केंद्र सरकार और सांसद द्वारा करवाए गए कार्यों का धन्यवाद किया। लोगों ने कहा कि जो आजादी के सत्तर वर्षों में नहीं हो पाया वह अनुराग ठाकुर ने कर के दिखाया है। स्थानीय लोगों ने हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के लिए सांसद का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब इस इलाके को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। सांसद ने उपस्थित लोगों की समस्याओं को भी सुना और उनको जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में स्थापित भाजपा को दोनों सरकारें बेहतर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की जिन योजनाओं को प्रदेश सरकार ने पांच साल लटकाए रखा, प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही उनको तीव्र गति से चलाया जा रहा है। भाजपा सरकार बनते ही सिर्फ 45 दिनों में मेडिकल कॉलेज के नाम जमीन स्थानांतरित करके इस सत्र से कक्षाएं बिठा दी जाएंगी। कॉलेज में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्तियां भी शुरू की जा चुकी हैं जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed