फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   20 year old machine will remove stones again

Hamirpur (Himachal) News: 20 साल पुरानी मशीन फिर निकालेगी पथरी

Thu, 19 Sep 2024 05:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 05:04 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में दो वर्ष से खराब पड़ी थी, दोबारा करवाया मरम्मत कार्य
विज्ञापन

अस्पताल में दो वर्षों से चीरा लगाकर किए जा रहे थे मरीजों के ऑपरेशन
चिकित्सकों को झेलनी पड़ रही थी खासी परेशानी, मरीज भी कर रहे थे गुरेज
काम चलाऊ हुई मशीन, अभी तक नहीं मिली नई मशीन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। डॉ.राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में फिर से लेप्रोस्कोपिक मशीन के माध्यम से पथरी के ऑपरेशन होना शुरू हो गए हैं। दो वर्ष बाद दोबारा मशीन से ऑपरेशन हो रहे हैं। 20 वर्ष पुरानी मशीन को काम चलाने योग्य किया गया है। अस्पताल में करीब दो वर्ष से हाथों से चीरा लगाकर ऑपरेशन किए जा रहे थे। इससे चिकित्सकों को भी परेशानी हो रही थी और मरीज भी चीरा लगाकर ऑपरेशन करवाने से गुरेज कर रहे थे। मरीज बाहर निजी अस्पतालों में ही ऑपरेशन करवाने को तरजीह दे रहे थे।

चीरा लगाने से हुए ऑपरेशन में दर्द भी अधिक होता है और पस पड़ने का भी खतरा बना रहता है। ऐेसे में मरीज अस्पताल में ऑपरेशन करवाने से गुरेज कर रहे थे। अस्पताल में औसतन एक दिन में पथरी के आठ से 10 ऑपरेशन किए जाते हैं। ऐसे में चीरा लगाकर ऑपरेशन करना मुश्किल हो रहा था। इस कारण अब पुरानी मशीन को दोबारा से कार्य करने योग्य बनाया गया है। अब मरीजों को थोड़ी राहत मिलेगी। मरीजों सुजाता, कृष्णा, संतोष, राजेश आदि ने कहा कि यहां पर मशीन से टेस्ट नहीं हो पा रहे थे। अब दोबारा से यह सुविधा मिल रही है। इस बारे में प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि मशीन से दोबारा ऑपरेशन शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed