{"_id":"67640f428fa12bb82706d693","slug":"20-percent-work-of-bhoranj-bus-stand-completed-people-hope-for-convenience-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-143702-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भोरंज बस स्टैंड का 20 फीसदी काम पूरा, लोगों को जगी सुविधा की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भोरंज बस स्टैंड का 20 फीसदी काम पूरा, लोगों को जगी सुविधा की आस
Fri, 20 Dec 2024 05:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 20 Dec 2024 05:48 PM IST
विज्ञापन
छह कनाल भूमि पर 2 करोड़ 70 लाख से होगा निर्माण, जाम से मिलेगी निजात
प्रथम चरण में भूमि को समतल कर चारों ओर डंगा लगाया जाएगा
दूसरे चरण में समतल की गई भूमि को पक्का कर स्लैब डाला जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के शम्मूताल में निर्माणाधीन बस अड्डे का निर्माण कार्य 20 फीसदी पूरा हो गया है। इसके बाद लोगों में जल्द सुविधा मिलने की आस जगी है। प्रथम चरण में लोक निर्माण विभाग की ओर से शम्मू ताल में मैदान को समतल का चारों ओर डंगे लगाने और पुली का निर्माण कार्य पूरा किया गया है।
दूसरे चरण में समतल किए मैदान को पक्का कर उसमें स्लैब डालने का कार्य शुरू किया जाएगा और बस अड्डा के साथ चार्जिंग स्टेशन के लिए प्रस्तावित स्थल को पक्का किया जाएगा इसके बाद बस अड्डा के भवन का निर्माण कार्य शुरू होगा।
छह कनाल भूमि पर प्रस्तावित बस अड्डा के निर्माण कार्य पर 2 करोड़ 70 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। बस अड्डा में दो मंजिला भवन और बसों को पार्क करने के लिए जगह का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इससे पूर्व उपमंडल भोरंज के मुख्यालय में जाहू को छोड़कर कहीं भी बस अड्डा की सुविधा नहीं थी। इस कारण बस बसों को मुख्य सड़क के किनारे बस्सी में बेतरतीब ढंग से खड़ा करना पड़ता था और बाजार में अक्सर जाम की समस्या करना पड़ता था।
विज्ञापन
ऐसे में उपमंडल भोरंज के लोग लंबे समय से प्रदेश सरकार से भोरंज में बस अड्डे का निर्माण कार्य करवाने की मांग कर रहे थे। लोगों की मांग पर प्रदेश सरकार ने बजट जारी कर दियार है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जनवरी माह में भोरंज दौरे के बस अड्डा निर्माण की आधारशिला रखी थी। दो वर्ष के भीतर निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
कोट
बस अड्डा भोरंज का निर्माण कार्य 20 फीसदी पूरा हो गया है। प्रथम चरण में भूमि को समतल कर डंगे लगाने और एक पुलिया का निर्माण पूरा किया गया है। दूसरे चरण में समतल की गई भूमि पर स्लैब डालने का कार्य शुरू किया जाएगा।
केके भारद्वाज, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग भोरंज