फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   196 positive in the district, 48-year-old man from Nadaun dies

जिला में 196 पॉजिटिव, नादौन के 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Thu, 27 Jan 2022 07:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
196 positive in the district, 48-year-old man from Nadaun dies
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पक्का भरो निवासी 108 वर्षीय अमरावती को बूस्टर डोज लगातीं स्वास्थ्य विभाग - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में वीरवार को 196 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से रैपिड एंटीजन टेस्ट में 189 और आरटीपीसीआर में सात लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, नादौन क्षेत्र के एक 48 वर्षीय व्यक्ति की संक्रमण के कारण मौत हो गई। व्यक्ति ने कोरोना वैक्सीन की कोई भी डोज नहीं लगवाई थी। वह 27 जनवरी को ही मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में सांस और कमजोरी की समस्या लेकर आया था। उच्च रक्तचाप, लीवर की समस्या और अनीमिया से भी पीड़ित था। जांचने पर उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। व्यक्ति को ऑक्सीजन व अन्य उपचार दिया गया, लेकिन करीब सवा तीन बजे उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि वीरवार को जिला में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 729 सैंपल लिए गए। जिनमें से 189 पॉजिटिव निकले। वहीं, सात लोग आरटीपीसीआर में संक्रमित पाए गए हैं। नादौन क्षेत्र के एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जिसने वैक्सीन नहीं लगवाई थी। जिले में कुल मामले 21290 हो गए हैं। इनमें से 866 एक्टिव और 20111 ठीक हो चुके हैं। जबकि, 312 ने कोरोना से जंग हारी है।
विज्ञापन

डॉ. अग्निहोत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सभी नागरिकों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे मास्क के बगैर बिल्कुल बाहर न निकलें, आपस में पर्याप्त दूरी बनाकर रखें, कहीं पर भी भीड़ इकट्ठी न करें और हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें। अगर खांसी, जुकाम और बुखार जैसे लक्षण सामने आते हैं तो तुरंत अपने आपको आइसोलेट कर लें तथा अपना टेस्ट करवाएं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाई लें और अपने प्राथमिक संपर्क में आए सभी लोगों को भी कोरोना टेस्ट करवाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed