फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   मुख्य पेयजल पाइप से नए कनेक्शन देने पर भड़के ग्रामीण

मुख्य पेयजल पाइप से नए कनेक्शन देने पर भड़के ग्रामीण

Fri, 03 May 2019 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के ग्राम पंचायत जाहू में लोगों ने पंचायत अधिकारियों पर मुख्य पाइप लाइन से अपने चहेतों को नए पेयजल कनेक्शन देने का आरोप लगाया है। जाहू पंचायत में गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत होने से तीन वार्डों पांच, छह और सात में हाहाकार मचा हुआ है। लोगों ने कहा कि पानी की मुख्य पाइप से कनेक्शन देने की वजह से अन्य लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जाहू पंचायत में पानी की स्कीम का संचालन स्वयं किया जाता है। इसकी वजह से पंचायत के पदाधिकारी अपनी मनमर्जी से कनेक्शन देने में जुटे रहते हैं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जाहू पंचायत के वार्ड नंबर पांच, छह और सात के ग्रामीणों को उठाऊ पेयजल योजना जाहू एक से पानी की सप्लाई दी जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत पदाधिकारी अपने चहेतों को मुख्य पाइप लाइन से नए कनेक्शन देकर पानी की सप्लाई को प्रभावित किया है।
विज्ञापन

बीते बुधवार को एक नया कनेक्शन मुख्य पाइपलाइन से देने पर ग्रामीण भड़क गए हैं। ग्रामीणों में बंशी राम, वीर सिंह, विपिन, राजेश कुमार, सुनील कुमार, सुरेंद्र कुमार, मीरा देवी, शीतला देवी, शर्मिला देवी, फूलां देवी, सलोचना देवी, ज्ञान चंद शर्मा, ऊषा देवी, सुशील कुमार, मनोहर लाल, मनोज कुमार, हिमरतन, अनमोल रतन, देवराज आदि ने कहा कि चार दिन पहले पंचायत ने नए कनेक्शन दिए हैं। जबकि इन घरों को पहले भी नए कनेक्शन दिए गए हैं। ग्रामीणों ने विधायक कमलेश कुमारी से नए कनेक्शनों को बंद करने की मांग उठाई है। इस संबंध में जाहू पंचायत प्रधान राजू ने कहा कि पाइप लीकेज होने के कारण कनेक्शनों को बदला गया है। उन्होंने कहा कि पंचायत की ओर से सभी लोगों को बराबर पानी दिया जा रहा है। दो दिनों से पंचायत के सभी नलों को पानी आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed