{"_id":"5ca4eea1bdec22145274b21c","slug":"191554312865-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलेटा पेयजल योजना की मोटर 25 दिनों से खराब, पेयजल संकट का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलेटा पेयजल योजना की मोटर 25 दिनों से खराब, पेयजल संकट का खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगू(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के तहत बलेटा पेयजल योजना में पिछले 25 दिनों से खराब पड़ी मोटर को विभाग अभी तक ठीक नहीं करवा पाया है। इस योजना में दो मोटरें हैं। इसमें से एक खराब पड़ी है। एक मोटर के सहारे कर्मचारियों ने कार्य चलाया हुआ। अगर यह मोटर भी खराब हो गई तो कई गांवों में पेयजल संकट गहरा सकता है। क्षेत्र के करीब 13 गांवों को एक मोटर से पानी पहुंचाया जा रहा है। मोटर खराब होने की सूचना विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। मोटर 25 दिनों से खराब पड़ी हुई है। इसके चलते एक मोटर से पानी की आपूर्ति 13 गांवों में करना मुश्किल है। योजना में बिजली वोल्टेज कम होने की समस्या भी है।
वहीं दूसरी तरफ आईपीएच विभाग उपमंडल धनेटा के तहत पेयजल योजना बलेटा कलां व बलेटा खुर्द में करीब दो साल पहले परकुलेशन वेल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। दो साल बीत गए हैं, लेकिन अभी तक यह कार्य को पूरा नहीं कर पाया है। इसके चलते गांवों में पेयजल सप्लाई सुचारु रूप से नहीं हो रही है। लोगों ने विभाग से जल्द कार्य को पूरा करने की मांग उठाई है। इस संबंध में आईपीएच विभाग उपमंडल धनेटा के सहायक अभियंता राम रतन ने कहा कि ठेकेदार को कार्यालय बुलाया गया था। उसे शीघ्र परकुलेशन वेल का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही गर्मियों में पेयजल की समस्या से निपटने के लिए टीम के साथ स्कीम का दौरा किया जाएगा।