{"_id":"5c1299fa42c7925cfb578c0b","slug":"191544722938-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महासंघ की बैठक में संशोधित ग्रेड पे मुद्दे पर की गई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महासंघ की बैठक में संशोधित ग्रेड पे मुद्दे पर की गई चर्चा
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट महासंघ हमीरपुर की बैठक वीरवार को हमीरपुर में जिला कोषाध्यक्ष रवि कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें आयुर्वेद फार्मासिस्टों की लंबे समय से चली आ रहे संशोधित ग्रेड पे के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया गया। रवि ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में तैनात फार्मासिस्ट को वर्तमान में 4200 रुपये ग्रेड पे मिल रहा है, जबकि आयुर्वेदिक विभाग में तैनात फार्मासिस्ट को 3200 रुपये ग्रेड पे दिया जा रहा है। उनके साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है। रवि ने कहा कि इस मांग को लेकर वे मुख्यमंत्री जयराम और स्वास्थ्य मंत्री से भी मिले और उन्होंने इस मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया था लेकिन, अभी तक यह मांग पूरी नहीं हो पाई। रवि ने कहा कि मांग पूरी न होने से कर्मचारियों में रोष पनप रहा है। संघ ने प्रदेश सरकार से जल्द इस मांग को पूरा करने की मांग उठाई है। इस मौके पर मुख्य फार्मासिस्ट त्रिलोक शर्मा, जगरूप, धर्मपाल, मनोहर लाल, विनोद कुमार, राकेश कुमार, संदेश कुमारी, पुष्पा ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन