{"_id":"5a9acbc84f1c1b82408b502f","slug":"191520094152-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़सर आयुर्वेद भवन निर्माण कार्य तीन सालों से नहीं हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़सर आयुर्वेद भवन निर्माण कार्य तीन सालों से नहीं हुआ पूरा
Updated Sat, 03 Mar 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
बड़सर आयुर्वेद भवन का निर्माण कार्य लटका
दूसरी मंजिल को सात लाख हो चुके हैं खर्च
दरवाजे, खिड़कियां और सफेदी का अधूरा
अमर उजाला ब्यूरो
बड़सर (हमीरपुर)। बड़सर उपमंडलीय आयुर्वेद भवन का निर्माण कार्य तीन साल से पूरा नहीं हो पाया है। भवन की दूसरी मंजिल के निर्माण के लिए सात लाख की राशि खर्च हो चुकी है, लेकिन भवन में दरवाजे, खिड़कियां, ग्रिल और सफेदी आदि का कार्य किया जाना अभी बाकी है, जिससे क्षेत्र के लोगों को सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने भवन निर्माण का शेष कार्य जल्द पूरा करने की मांग उठाई है।
उपमंडलीय आयुर्वेद भवन बड़सर में दूसरी मंजिल के निर्माण के लिए छह साल पहले 7.21 लाख की राशि मंजूर हुई थी। भवन निर्माण को पहले 3.61 लाख मंजूर हुई। इसके बाद 3.61 लाख की अतिरिक्त राशि मंजूर हुई। इसके तहत भवन के निर्माण में दीवारें खड़ा करने के अलावा लेंटर, पलस्तर आदि कार्य पूरा हो पाया है लेकिन भवन की टायलिंग, दरवाजे, खिड़कियां आदि का कार्य अभी किया जाना बाकी है। भवन बनने से अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हो सकेगा। मौजूदा समय में उपमंडलीय कार्यालय और रोगियों की जांच आदि कार्य तीन कमरों में चलाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों नरेश कुमार, संजय कुमार, अनंत राम, पुरुषोत्तम चंद, रुलिया राम, जगदेव चंद, प्रीतम चंद ने भवन का शेष कार्य पूरा करने की मांग की है। उपमंडलीय आयुर्वेद चिकित्सक गोविंद शर्मा ने बताया कि भवन का लेंटर, पलस्तर आदि अधिकतर कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन दरवाजे, खिड़कियां और सफेदी आदि कार्य किया जाना शेष है। उन्होंने भवन निर्माण कार्य शीघ्र करने के बारे में विभाग को लिखा जा चुका है।