{"_id":"5a9444554f1c1bf17b8b98d9","slug":"191519666261-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती परीक्षा के मामले में एसडीएम से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती परीक्षा के मामले में एसडीएम से मांगी रिपोर्ट
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने भर्ती परीक्षा में चतुर्थ श्रेणी कर्मी (चपरासी) को निरीक्षक (इनविजिलेटर) तैनात करने की मामले में एसडीएम हमीरपुर से रिपोर्ट मांगी है। चयन आयोग का कहना है कि एसडीएम अपने अधीन परीक्षा केंद्र का सब डिवीजनल को-आर्डिनेटर होता है।
परीक्षा केंद्र के चयन, अभ्यर्थियों के बैठने की क्षमता और परीक्षा में कर्मचारियों की तैनाती एवं देखरेख का जिम्मा उपमंडल अधिकारी नागरिक का होता है। इसलिए पहले एसडीएम हमीरपुर से रिपोर्ट मांगी गई है। उसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। चयन आयोग ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाने के लिए मामले को आयोग की बैठक में ले जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन और चारों मेंबर एवं विधि अधिकारी समेत प्रशासनिक अधिकारी बैठक में इस मामले की जांच पर अंतिम फैसला करेंगे। रविवार को हमीरपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल में जूनियर इंजीनियर आईटी की लिखित परीक्षा थी। इस दौरान एक परीक्षा हाल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को ही निरीक्षक तैनात कर दिया गया। परीक्षा देने बैठे कुछ अभ्यर्थियों ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को पहचान लिया। आयोग ने भी माना है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को भर्ती परीक्षा में निरीक्षक नहीं लगाया जा सकता। इस मामले में किस स्तर पर गलती हुई है, यह जांच का विषय है। उसके बाद आयोग आगामी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
....
मांगी गई है रिपोर्ट : जितेंद्र कंवर
निरीक्षक (इनविजिलेटर) तैनात करने के मामले की रिपोर्ट एसडीएम हमीरपुर से मांगी गई है। उच्चस्तरीय जांच के लिए पहले आयोग की बैठक में निर्णय लिया जाएगा।
-डॉ. जितेंद्र कंवर, सचिव, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग