{"_id":"5a54f31d4f1c1b5c248b745b","slug":"191515516701-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकांत बाल्दी ने किया सोलर फेंसिंग का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकांत बाल्दी ने किया सोलर फेंसिंग का निरीक्षण
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। फसलों की सोलर फेंसिंग योजना के निरीक्षण के लिए कृषि निदेशालय सचिव श्रीकांत बाल्दी ने लाहलड़ी गांव का दौरा किया और योजना की जानकारी जुटाई। सोमवार शाम को शिमला से धर्मशाला जाते समय बाल्दी ने सोलर फेंसिंग यूनिट का निरीक्षण किया और कहा कि वह इसकी पूरी रिपोर्ट सरकार को भेजेंगे ताकि योजना का लाभ प्रदेश के बाकी किसान उठा सकें। उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों से बचाव के लिए योजना कारगर सिद्ध हो रही है बाल्दी का पहुंचने पर किसानों ने स्वागत किया।
इस अवसर पर बाल्दी ने किसानों की मेहनत की जमकर प्रशंसा की। सोलर फेंसिंग सिस्टम इस्तेमाल कर चुके किसान कमलेश पटियाल ने बताया कि सोलर फेंसिंग लगाने के लिए अस्सी प्रतिशत सबसिडी मिल रही है और सोलर फेंसिंग लगाने से पहले जंगली जानवर और लावारिस पशु बहुत नुकसान करते थे लेकिन अब नुकसान से निजात मिली है। किसानों की फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के तहत सोलर फेंसिंग करने से सालों से समस्या पर विराम लगा है। हमीरपुर जिला के लाहलड़ी गांव में सोलर फेंसिंग कर किसानों ने अपने खेतों के चारों ओर सोलर की तारें लगाई हैं। जिसे जानवरों के छूने मात्र पर हल्का करंट लगता है और खेत उजड़ने से बच जाता है। साथ ही तारों को छूने से ही हूटर भी बजता है। अब मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के तहत किसानों को सोलर फेंसिंग के माध्यम से कुछ राहत मिलनी शुरू हुई है। इस अवसर पर किसान कमलेश पटियाल, जागीर सिंह, विनोद कुमार, दलीप सिंह, राजिंद्र सिंह और कृषि विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।