फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   182 schools adopted under Apna Vidyalaya program

Hamirpur (Himachal) News: अपना विद्यालय कार्यक्रम के तहत गोद लिए 182 स्कूल

Fri, 13 Dec 2024 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 13 Dec 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के 182 स्कूलों में अब विधायक, समाजसेवी, अधिकारी और महाविद्यालय प्रबंधन समितियां विकास कार्य करवाएंगी। जिले के 705 सरकारी स्कूलों में से 182 स्कूलों को प्रतिपालकों ने गोद ले लिया है। अब इन स्कूलों में शिक्षा विभाग के साथ-साथ गोद लेने वाले प्रतिपालक भी विशेष रूप से कार्यों में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

इससे स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाई करने के लिए आधुनिक सुविधाओं और तकनीकों का लाभ मिलेगा। शिक्षा विभाग की ओर से शैक्षणिक सत्र 2024-25 में स्कूलों को गोद देने का कार्यक्रम शुरू किया गया था। अभी तक जिले से 62 प्राथमिक, 40 उच्च और 80 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को समाजसेवी सहित अन्य कार्यकर्ता गोद ले चुके हैं और स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में सुधार लाने के उद्देश्य से हिमाचल स्कूल एडॉप्शन कार्यक्रम तैयार किया गया है। गोद लेने वाले प्रतिपालक (मैंटर) बनकर स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं जुटाने और गुणात्मक शिक्षा के लिए भी सहयोग कर रहे हैं। प्रतिपालकों में जिला में कार्यरत उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, वन मंडलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपमंडलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी और पुलिस उपाधीक्षकों को कम से कम एक स्कूल गोद लेने के लिए शिक्षा विभाग ने आग्रह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अभी तक जिला के 705 से 182 स्कूलों को गोद लेने का कार्य पूरा हो गया है। शेष 523 स्कूलों को गोद लेने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अपना विद्यालय कार्यक्रम के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत एक ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया गया है। यह पब्लिक डोमेन पर उपलब्ध है, ताकि जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके। हमीरपुर जिला में 434 प्राथमिक, 108 माध्यमिक, 62 उच्च और 100 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाएं संचालित हैं।

कोट

अभी तक प्रारंभिक शिक्षा विभाग के तहत समाजसेवियों और अन्य विभागीय अधिकारियों ने 62 प्राथमिक स्कूलों को गोद लिया है। 108 माध्यमिक स्कूलों में से अभी तक एक भी स्कूल को किसी ने भी गोद नहीं लिया है। -अशोक कुमार, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर




80 वरिष्ठ माध्यमिक और 40 स्कूलों को अपना विद्यालय कार्यक्रम के तहत गोद लिया गया है। स्कूलों के साथ लगते क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि कार्यक्रम को अधिक से अधिक प्रभावशाली बनाया जा सके।

-अनिल कौशल, उपनिदेशक, उच्चत्तर शिक्षा विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed