फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   दियोटसिद्ध मंदिर में चढ़ा 17.82 लाख रुपये चढ़ावा

दियोटसिद्ध मंदिर में चढ़ा 17.82 लाख रुपये चढ़ावा

Mon, 25 Mar 2019 07:46 PM IST
mukesh kumar mukesh kumar
Updated Mon, 25 Mar 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मेले के दौरान सोमवार को लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा की पवित्र गुफा में शीश नवाया। मंदिर में पंजाब, हरियाणा और देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

सोमवार के दिन बाबा बालक नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने 17 लाख 82 हजार 949 रुपये का चढ़ावा चढ़ाया। इसमें से 12 लाख 11 हजार 433 रुपये का चढ़ावा बाबा की पवित्र गुफा में चढ़ाया गया है। इसके अलावा 5 लाख 71 हजार 516 रुपये दान के रूप में प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने सोना 10 ग्राम, चांदी 112 ग्राम, यूएसए डॉलर 901, पौंड 55, यूरो 30, ऑस्ट्रेलिया डॉलर 100, यूएई 5, कतर 100, सिंगापुर 2 की विदेशी करेंसी भी बाबा पौणाहारी के चरणों में चढ़ाई। मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर को 24 घंटे खुला रखा है। मंदिर को आधा घंटा केवल सफाई के दौरान बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मंदिर अधिकारी ओपी लखनपाल ने कहा कि पवित्र गुफा में सोमवार को 25000 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को न्यास प्रशासन हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed