फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   कृषि आदान व्यावसायियों के लिए एक वर्षीय कोर्स शुरू

कृषि आदान व्यावसायियों के लिए एक वर्षीय कोर्स शुरू

Tue, 05 Feb 2019 11:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में कृषि आदान व्यवसायियों के लिए एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स शुरू हो गया है। इस कोर्स के लिए 40 व्यवसायी पंजीकृत हैं। कोर्स में व्यवसायियों को दवाइयों, बीज और खाद सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। एक वर्षीय कोर्स में 48 कक्षाओं के साथ 8 प्रैक्टिकल होंगे। इसमें व्यवसायी शिक्षित होकर किसानों को कृषि संबंधित पूर्ण जानकारी दे सकेंगे। कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी लाने के लिए कृषि आदान व्यवसायियों को आधुनिक कृषि तकनीकों और उत्तम किस्त के बीज, दवाइयों की जानकारी ग्रामीण स्तर पर किसानों को देने के लिए एक साल का डिप्लोमा कोर्स शुरू हुआ है।
विज्ञापन

इस एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स के लिए 40 कृषि आदान व्यवसायियों को पंजीकृत किया है। कोर्स में हर सप्ताह एक दिन कक्षा लगाई जाएगी। फील्ड का भ्रमण करवाने के साथ कृषि इनपुट से संबंधित कानूनों के बारे में भी बताया जाएगा। इस संबंध में समन्वयक पीसी शर्मा ने कहा कि कोर्स के लिए 40 व्यवसायियों का बैच शुरू किया गया है। कोर्स में विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जाएंगी। उधर, कृषि विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक युद्धवीर सिंह पठानिया ने कहा कि व्यवसायियों की हर सप्ताह रविवार को कक्षा होती है। इसमें कृषि संबंधित जानकारियां दी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed