{"_id":"5c4f38d9bdec22739836483d","slug":"181548695769-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने अवैध खनन करते पकड़े दो ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने अवैध खनन करते पकड़े दो ट्रैक्टर
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। पुलिस चौकी जाहू ने सोमवार को खड्डों से अवैध रूप से पत्थर ले जा रहे दो ट्रैक्टर चालकों को पकड़ कर मौके पर 9700 रुपये जुर्माना वसूला है। जाहू पुलिस ने अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। जाहू में सुनैहल, सीर और चैंथ तीन खड्डें हैं जोकि हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी जिले की सीमा के साथ बहती हैं।
इन खड्डों में रेत-बजरी और पत्थर का अवैध रूप से खनन हो रहा है। ग्रामीणों की मांग पर पुलिस ने खनन माफिया पर शिकंजा कस दिया है। सोमवार को जाहू में अवैध रूप से पत्थर भरकर ले जा रहे दो ट्रैक्टर चालकों को पकड़ा और मौके पर 9700 रुपये का जुर्माना वसूला है। इस संबंध में जाहू पुलिस चौकी प्रभारी परमजीत सिंह का कहना है कि खड्डों में हो रहे खनन की लोगों की शिकायतें आ रही हैं। इसके आधार पर पुलिस ने अपना अभियान तेज कर दिया है।