{"_id":"5a92f4b14f1c1bcb268bbe5f","slug":"181519580337-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विज्ञान केंद्र बड़ा से किसानों को अनुदान पर मिलेंगे सब्जियों के बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विज्ञान केंद्र बड़ा से किसानों को अनुदान पर मिलेंगे सब्जियों के बीज
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कृषि विज्ञान केंद्र बड़ा में किसानों को अनुदान पर सब्जियों के बीज दिए जाएंगे। एक कनाल से ज्यादा भूमि पर कृषि करने वाले किसानों को बीजों का वितरण होगा। किसानों को विज्ञान केंद्र से उच्च किस्म के बीज 50 फीसदी छूट पर मिलेंगे। अन्य कृषि विक्रय केंद्रों में कम कृषि करने वाले किसानों को बीज मिलते हैं। अधिक भूमि पर सब्जी की खेती करने वाले किसानों को अनुदान पर मिलने वाले इन बीजों से अधिक लाभ होगा। किसानों को केंद्र में घिया, करेला, कद्दू, खीरा, बैंगन सहित अन्य सब्जियों के बीज उपलब्ध रहेंगे।
किसान कृषि विज्ञान केंद्र बड़ा में जाकर कभी भी बीज ले सकतेे हैं। किसानों को बाजार के आधे मूल्य पर यह बीज उपलब्ध करवाएं जाएंगे। कृषि के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए विभाग द्वारा अनेकों प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में कृषि उपनिदेशक हमीरपुर विनोद कुमार शर्मा का कहना है कि किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र बड़ा में अनुदान पर सब्जियों के बीज दिए जाएंगे। उन्होंनेे कहा कि कोई भी इच्छुक किसान केंद्र से बीज ले सकता हैं। विनोद ने कहा कि किसानों को केंद्र में उच्च गुणवत्ता के बीच उपलब्ध होंगे।