{"_id":"5a2ac32f4f1c1bc8678c0581","slug":"181512751919-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिपुओं में पहुंची दो माह के राशन की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिपुओं में पहुंची दो माह के राशन की सप्लाई
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला के डिपुओं में उपभोक्ताओं के लिए राशन की दो माह की सप्लाई पहुंच गई है। उपभोक्ताओं को नवंबर और दिसंबर दो माह का राशन एक साथ मिलेगा। जिला के उपभोक्ताओं को बीते माह राशन नहीं मिला था। इस कारण उन्हें इस माह डबल कोटा मिलेगा। डिपुओं में राशन की सप्लाई पहुंचने के बाद डिपो संचालकों ने राशन का आवंटन शुरू कर दिया है।
नवंबर माह में जिला के उपभोक्ताओं को पूरा राशन नहीं मिला था। उपभोक्ताओं को दालें, तेल व चीनी का कोटा नहीं मिला था। इस माह यह सारा राशन डबल मिलेगा। उपभोक्ताओं को सात दालों में से तीन दालें चयन के आधार पर मिलेगी। इस कारण इस माह छह दालें उपभोक्ताओं को मिलेंगी। वहीं पिछले माह की चीनी व तेल का कोटा भी इस माह के साथ ही मिलेगा। जिला के डिपुओं में सप्लाई पहुंचने के बाद डबल कोटा मिलना शुरू हो गया है। हालांकि कई डिपुओं में पिछले माह कुछ उपभोक्ताओं को राशन मिल गया था, लेकिन ज्यादातर उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिला है। इस कारण उन उपभोक्ताओं को ही राशन का डबल कोटा मिलेगा। उधर, जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति विभाग नरेंद्र धीमान का कहना हैै कि डिपुओं में दो माह के राशन की सप्लाई पहुंच गई है। इस माह नवंबर और दिसंबर माह के राशन का डबल कोटा उपभोक्ताओं को मिलेगा। डिपुओं में राशन का आवंटन शुरू हो गया है।