फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   आग सेंकते समय कपड़ों में लगी आग, युवक झुलसा

आग सेंकते समय कपड़ों में लगी आग, युवक झुलसा

Mon, 20 Nov 2017 10:49 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
आग सेंकते समय कपड़ों में लगी आग, युवक झुलसा
demo pic
नादौन(हमीरपुर)। करौर निवासी एक युवक आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया। जिसे नादौन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। राजकुमार(15) पुत्र यशपाल सोमवार सुबह नहाने के बाद घर के बाहर आंगन में लगाए गए चूल्हे के पास आग सेंक रहा था। चूल्हे से अचानक आग लपटें उठी और युवक की जैकेट ने आग पकड़ी ली। युवक के परिजनों ने बताया कि आग लगते ही जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक राज कुमार के कपड़े उसके शरीर के साथ चिपक गए। बड़ी मुश्किल से परिजनों ने राज कुमार के शरीर पर लगी आग पर काबू पाया और उसे तुरंत नादौन अस्पताल ले आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे टांडा रेफर कर दिया। 108 एंबुलेंस में मुल्ख राज तथा सचिन ने पीड़ित को टांडा पहुंचाया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उधर, नादौन अस्पताल के डॉ. बीएस राणा का कहना है कि युवक को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed