{"_id":"59f335834f1c1b6d548b94b8","slug":"181509111171-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की पासिंग के दिन परिवहन विभाग का सिस्टम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की पासिंग के दिन परिवहन विभाग का सिस्टम ठप
Updated Fri, 27 Oct 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
pic
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। क्षेत्रीय परिवहन विभाग हमीरपुर की वेबसाइट वाहन मालिकों और बस ऑपरेटरों, टैक्सी ऑपरेटरों के लिए सिरदर्द बन गई है। करीब एक हफ्ते से परिवहन विभाग की वेबसाइट ठप है। जिसके चलते वाहन ऑपरेटरों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को परिवहन विभाग ने वाहनों की पासिंग की तारीख निर्धारित की थी लेकिन सुबह से ही वेबसाइट ठप रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय हमीरपुर में सुबह से लाइन में खड़े लोगों को दोपहर बाद तक अपने कामकाज के लिए खड़ा रहना पड़ा। वेबसाइट के ठीक से कार्य नहीं करने के चलते वाहन ऑपरेटरों को वाहनों के पैसेंजर टैक्स, गुड्स टैक्स, टोकन टैक्स, लाइसेंस फीस, वाहन रजिस्ट्रेशन फीस, रिन्युअल फीस समेत फिटनेस फीस जमा करवाने में भारी परेशानी पेश आई। जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल ठाकुर, शहरवासियों रमेश शर्मा, प्रदीप कुमार, विनोद शर्मा, विवेक पठानिया, राहुल ठाकुर और विनोद राणा ने बताया कि क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय हमीरपुर की वेबसाइट आए दिन ठप रहती है, जिसके चलते उन्हें बार-बार कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वाहनों की पासिंग रखी गई थी, लेकिन फीस जमा न होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को वाहनों की आरसी भी समय पर नहीं मिल रही। उन्होंने जिला प्रशासन, निदेशक परिवहन विभाग और मुख्य सचिव से इस समस्या का समाधान करने की मांग की है ताकि लोगों के रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित न हों। उधर, आरटीओ हमीरपुर डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि बीते एक हफ्ते से बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा ठीक तरह से काम नहीं कर रही। इस बारे में बीएसएनएल के अधिकारियों को सूचित किया गया है। शीघ्र समस्या का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि रोज कार्य दिवस पर दोपहर एक बजे तक टैक्स जमा होते हैं, लेकिन वाहन पासिंग के चलते शुक्रवार को सायं पांच बजे तक शुल्क जमा करवाने की सुविधा प्रदान की गई है।