फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   18 posts of employees are vacant, how will the forests be guarded?

Hamirpur (Himachal) News: कर्मचारियों के 18 पद खाली, कैसे होगी वनों की रखवाली

Tue, 21 Nov 2023 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों के 18 पद रिक्त होने से लोगों को वन विभाग से संबंधित कार्यों को निपटाने में परेशानी पेश आ रही है। इनमें सबसे अधिक पद वन रक्षकों के खाली चले हुए हैं। कई वन क्षेत्रों पर वन रक्षकों ने अतिरिक्त कार्यभार संभाला है। इससे वनों की निगरानी भी सही ढंग से नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा सर्दियों के मौसम में विभाग की ओर से सूखे और गिरे हुए पेड़ों को काटने का कार्य भी करवाया जाता है। जिले में वन विभाग के मुख्य कार्यालय में भी तीन सीनियर असिस्टेंट के पद खाली चले हुए हैं। इससे वन और चेक डैमो से संबंधित कार्यों को सही समय पर निपटाने में देरी हो रही है। विभाग के सहायक अरण्यपाल, नायब तहसीलदार कानूनगो के पद भी डेढ़ साल से खाली चले हुए हैं। इस कारण वनों की एनओसी, निशानदेही और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में काफी परेशानी पेश आ रही है।
विज्ञापन

हमीरपुर में वन विभाग के अधीन वन 165 स्क्वेयर किलोमीटर में फैले हुए हैं, जिनकी सुरक्षा के लिए 70 वन रक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा 15 ब्लाॅक अधिकारी और 15 रेंज अधिकारी विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला वन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि जिले में डेढ़ वर्षों से 12 वन रक्षकों के पद रिक्त चले हुए हैं। जबकि मुख्य कार्यालय में तीन सीनियर असिस्टेंट के पद खाली चले हुए हैं। इसके अलावा एक सहायक अरण्यपाल, एक नायब तहसीलदार और एक पद कानूनगो का खाली चला हुआ है। इस बारे में उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed