फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   18 people in the district including four children turned out to be Corona positive

चार बच्चों समेत जिले में 18 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

Wed, 04 Aug 2021 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
18 people in the district including four children turned out to be Corona positive
कोरोना से बेपरवाह होकर हमीरपुर बाजार में घूमते लोग। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में बुधवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में 18 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि बुधवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 1229 सैंपल लिए गए। जिनमें से 18 पॉजिटिव निकले।
विज्ञापन

इनमें चार बच्चे भी शामिल हैं। गांव कलवाल के 12 वर्षीय लड़के, 15 वर्षीय लड़की और 18 वर्षीय युवती, गांव लुंडरी की 37 वर्षीय महिला और 3 वर्षीय बच्ची, अमनेड़ का 8 वर्षीय बच्चा और 35 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई हैं। इनके अलावा छत्रैल की 53 वर्षीय महिला, बड़ू की 23 वर्षीय युवती, लदरौर क्षेत्र के गांव लठवान के 36 वर्षीय व्यक्ति, कृष्णानगर हमीरपुर के 54 वर्षीय व्यक्ति, हमीरपुर के वार्ड नंबर सात गांधी चौक का 21 वर्षीय युवक, वार्ड नंबर नौ का 21 वर्षीय युवक, गांव घलूं की 28 वर्षीय महिला, ललीण की 32 वर्षीय महिला, आलमपुर क्षेत्र के गांव धार ब्रह्मपुरी का 12 वर्षीय लड़का, सरकाघाट के बलद्वाड़ा क्षेत्र के गांव खैरी की 22 वर्षीय युवती और मंडी जिले की उपतहसील टीहरा के गांव गाहर के 31 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं, आरटीपीसीआर की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed