हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर में रविवार को बैंड-4 का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में जिला सत्र न्यायाधीश हमीरपुर विकास भारद्वाज और उनकी पत्नी रोमा भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरार विद्यालय के चेयरमैन आरसी लखनपाल, वाइस चेयरपर्सन चंद्रप्रभा लखनपाल, निदेशक पंकज लखनपाल, विद्यालय प्रधानाचार्य नैना लखनपाल तथा अकादमिक प्रधानाचार्य डॉ. हिमांशु शर्मा तथा उपप्रधानाचार्य अश्विनी कुमार भी उपस्थित रहे।
बच्चों ने उत्सव में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अभिभावकों व दर्शकों का दिल मोह लिया। जहां एक ओर शिव वंदना से भारतीय धार्मिक संस्कृति की झलक दिखाई, वहीं सालसा डांस, देशभक्ति नृत्य, सोशल मीडिया अवेयरनेस एक्ट और पॉप से अभिभावकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। मुख्य अतिथि व प्रधानाचार्य ने विभिन्न पायदानों पर अव्वल रहे बैंड-4 के 175 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।