फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   33 घंटे अंधेरे में रहे सुजानपुर के निवासी

33 घंटे अंधेरे में रहे सुजानपुर के निवासी

Mon, 28 Jan 2019 10:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड छह के लोगों सहित साथ लगते कई अन्य वार्डों के लोग 33 घंटे तक अंधेरे में रहे। ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण रविवार सुबह गुल हुई बिजली सोमवार शाम करीब चार बजे बहाल हुई। बिजली के बिना लोगों के कई कार्य ठप रहे। वहीं दिनचर्या प्रभावित होने के साथ-साथ ठंड में बिजली से चलने वाले उपकरण भी नहीं चले। कस्बे में इस तरह लगातार बिजली गुल होने की समस्या पहले भी कई बार लोगों के सामने आ चुकी है।
विज्ञापन

वार्ड-6 में मौजूद ट्रांसफार्मर कब ठीक होगा, इसका कोई पता नहीं है। क्योंकि बिजली बोर्ड के पास नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं है। हाल ही में सुजानपुर शहर के लिए राज्य सरकार एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने करीब एक दर्जन नए ट्रांसफार्मर शहर में लगाने का कार्य प्रारंभ किया। सांसद ने एक ट्रांसफार्मर से इसका शुभारंभ भी किया लेकिन, इसके बाद बिजली व्यवस्था सही नहीं हो पाई है। शहरवासियों में सुरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, सुनील और प्रशोत्तम लाल ने कहा कि बिजली की आंख मिचौनी से आए दिन लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। उधर, बिजली उपमंडल सुजानपुर के एसडीओ हेमराज ठाकुर ने कहा कि वार्ड-6 में बिजली की समस्या को लेकर सूचना मिली थी। ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं है। सोमवार को कर्मचारियों ने बिजली आपूर्ति को सुचारु कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed