{"_id":"5b6b06e14f1c1b913e8b5dce","slug":"171533740769-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ लाख फर्जी राशन कार्ड किए रद्द : कपूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ लाख फर्जी राशन कार्ड किए रद्द : कपूर
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री किशन कपूर ने स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश में कांग्रेस शासन काल में डेढ़ लाख फर्जी राशन कार्ड बनाए गए थे। जिन्हें जांच के बाद रद्द कर दिया है। अब फर्जी राशन कार्डों का क्रम बंद हो गया है। अब तो डिजीटल राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं, जो एक ऐप डाउन लोड करके आधार के साथ जोड़ने से बन जाएंगे। इस ऐप से आधार कार्ड को लिंक करके डाउनलोड करके अपने मोबाइल में रख सकते हैं और इस पर डिपुओं से राशन ले सकते हैं। उनके साथ भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हुकम सिंह बैंस भी उपस्थित रहे। किशन कपूर ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों और राशन के डिपुओं को राशन का कोटा पर्याप्त मात्रा में दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों को दिए जाने वाला राशन यदि समय पर नहीं उठाया तो कार्रवाई होगी। किशन कपूर ने कहा कि एक दूसरे के नाम और फर्जी राशन कार्ड बनवाकर सस्ता राशन प्राप्त करने वालों पर अंकुश लग गया है। डिपुओं के माध्यम से एपीएल, बीपीएल और अंत्योदय परिवारों को सस्ता और बढ़िया राशन नियमित उपलब्ध करवाया जा रहा है। चावल, चीनी और दालें बिग बाजार जैसी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। चावल, चीनी और दालें निर्धारित रेट से भी पांच-पांच रुपये प्रतिकिलो कम रेट पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन