{"_id":"5af5cf704f1c1bd5408b480c","slug":"171526058864-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोगी कल्याण समिति नादौन का 27 लाख रुपये का बजट पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोगी कल्याण समिति नादौन का 27 लाख रुपये का बजट पारित
Updated Fri, 11 May 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। रोगी कल्याण समिति नागरिक अस्पताल नादौन की वार्षिक बैठक उपमंडलाधिकारी दिलेराम की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। इस मौके पर खंड चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कौशल और वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. वीएस राणा ने अस्पताल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस दौरान विभिन्न रोगी कल्याण के कार्यों के लिए 26,89,100 रुपये का बजट पेश किया गया।
इसमें सरकार द्वारा मुफ्त मिलने वाली दवाइयों के अतिरिक्त 50,000 रुपये की और दवाइयां गर्भवती औरतों और गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले मरीजों के लिए, दंत चिकित्सा के लिए 40,000, एक्सरे और अल्ट्रासाउंड के लिए दो लाख, अस्पताल लैब के लिए पांच लाख और अस्पताल भवन के रखरखाव के लिए तीन लाख रुपये रखे गए। बैठक में डॉ. भारती पुरी शर्मा, स्वास्थ्य शिक्षक राम प्रसाद शर्मा, संजना शर्मा, कुलदीप शर्मा, कार्यवाहक स्वास्थ्य पर्यवेक्षक बशीर मोहम्मद, मनोरमा पटियाल, अशोक पटियाल, एचआर जसवाल, कुलजीत, बंशी राम, किटपल पंचायत प्रधान सुभाष चंद आदि उपस्थित रहे।