फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बच्चों को कानून के बारे दी जानकारी

बच्चों को कानून के बारे दी जानकारी

Sun, 24 Dec 2017 10:42 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। सिद्धार्थ महाविद्यालय नादौन में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ थाना प्रभारी सतीश शर्मा ने किया। एनएसएस प्रभारी सुखदेव ने कहा कि यह एनएसएस शिविर 7 दिन तक चलेगा और शिविर में बच्चे भिन्न-भिन्न सामाजिक कार्यों और सफाई व्यवस्था पर ध्यान देंगे। इस शिविर में करीब 3 दर्जन विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। मुख्यातिथि ने इस अवसर पर बच्चों को ला एंड ऑर्डर पर एक लेक्चर दिया और उन्हें नशे से दूर रहने तथा शराब पीकर गाड़ी न चलाने बारे में जागरूक किया। थाना प्रभारी सतीश शर्मा ने कहा कि बाइक चलाती बार हेलमेट का प्रयोग जरूर करें और इस बारे अपने साथियों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि अपना आधार कार्ड नंबर पैन कार्ड नंबर अन्य दस्तावेज बारे कोई आपको फोन पर पूछे तो पूछने वाले आदमी की पहचान कर ले यदि आपकी पहचान का वह आदमी नहीं है तो आप उसे किसी भी प्रकार की जानकारी न दें तथा इस बारे आप पुलिस थाना में सूचित कर सकते हैं। मुख्यातिथि ने कहा कि उपरोक्त सभी पहलुओं पर खरा उतरने की कोशिश करें और देश के एक अच्छे नागरिक बनें। इस मौके पर एनएसएस इकाई के सभी विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर तथा साथ लगते गांव की साफ-सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed