{"_id":"6182c399c9ca3b0e5b6ce197","slug":"170-boxes-of-english-liquor-recovered-in-nadaun-hamirpur-hp-news-sml389258340","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में रात आठ से दस बजे तक चला सकेंगे पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में रात आठ से दस बजे तक चला सकेंगे पटाखे
विज्ञापन
हमीरपुर में ट्राला यूनियन के पास पटाखा मार्केट से पटाखे खरीदते लोग।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में दीपावली की रात लोग आठ से दस बजे तक ही पटाखे फोड़ सकेंगे। जिला प्रशासन ने पटाखे चलाने का समय निर्धारित किया है। पर्व के लिए जिलाभर में पटाखा मार्केट सज गई हैं। हमीरपुर शहर के बाहर ट्राला यूनियन के पास पटाखों के स्टाल सजे हुए हैं। जहां दुकानदारों ने लुधियाना, मोहाली, अमृतसर, दिल्ली से लाकर पटाखे सजाए हैं। वहीं, प्रशासन ने भी पटाखे जलाने का समय निर्धारित किया है, ताकि ज्यादा प्रदूषण न हो और न ही लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़े।
इसी समय के बीच लोगों को पटाखे चलाने होंगे। वहीं, लोगों को ग्रीन पटाखे चलाने के आदेश हैं, ताकि ज्यादा प्रदूषण न हो। ग्रीन पटाखों का धमाका भी कम होता है और प्रदूषण भी कम होता है। हालांकि, पटाखों की कीमतें विभिन्न हैं। लोग 50 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक का पटाखा भी ले सकते हैं। वहीं, बाजारों में कोरोना का डर भी इस बार कम देखने को मिल रहा है। लोग बाजारों में जमकर खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, लोग आर्टिफिशियल रंगोली, लाइटें आदि की खरीद कर रहे हैं। लोग मोमबत्तियों की बजाय मिट्टी के दीपकों की ज्यादा खरीद कर रहे हैं।
अधिकतर ग्रीन पटाखे रखे हैं स्टाल पर : रजत
पटाखा विक्रेता रजत ने कहा कि दिवाली पर पटाखे लगाए गए हैं। लोग पटाखों की खरीदारी कर रहे हैं। अधिकतर ग्रीन पटाखे हैं, ताकि प्रदूषण न हो। प्रशासन के सभी नियमों का पालन किया जा रहा है। पटाखा विक्रेता राकेश ने कहा कि स्टाल सजा दिए गए हैं। मोहाली से पटाखे लाए हैं। लोग शाम से समय अधिक खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। लोग जैसे पटाखे खरीदना चाहते हैं, वह सभी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
लोगों को ध्यान में रखकर निर्धारित की हैं कीमतें : अनिल
पटाखा विक्रेता अनिल दत्त ने कहा कि 50 से लेकर 3000 रुपये तक कीमत का पटाखा दुकानों में सजाया गया है। पटाखों की कीमतें सभी लोगों को ध्यान में रखकर निर्धारित की गई हैं ताकि सभी अपनी सुविधा के अनुसार खरीद कर सकें।
ग्रीन पटाखों की सबसे ज्यादा मांग : राकेश
पटाखा विक्रेता राकेश कुमार ने कहा कि लोग पटाखों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। ग्रीन पटाखों की सबसे ज्यादा मांग है। ग्रीन पटाखों से प्रदूषण कम होता है। उन्होंने कहा कि लोग अपनी सुविधानुसार खरीद कर रहे हैं।