फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   विधायक कमलेश कुमारी ने सम्मानित की प्रतिभाएं

विधायक कमलेश कुमारी ने सम्मानित की प्रतिभाएं

Wed, 26 Dec 2018 11:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। अमर उजाला और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की ओर से बुधवार को हमीरपुर में प्राइड ऑफ एजूकेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भोरंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की विधायक कमलेश कुमारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम के लिए अमर उजाला को बधाई दी। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रधानाचार्यों, अध्यापकों और मेधावी बच्चों को सम्मानित करते हुए बधाई दी। इस कार्यक्रम में पांच श्रेणियों में अव्वल रहे स्कूलों, स्कूल अध्यापकों, प्रधानाचार्यों और मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में चंडीगढ़ विवि के कुलपति डॉ. राजेंद्र सिंह बावा और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला से प्रोफेसर डॉ. योगेंद्र सिंह वर्मा विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। डॉ. वर्मा सीयू के कुलपति और यूजीसी अकेडमिक स्टाफ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस दौरान कॅरिअर काउंसलिंग सत्र में व्यवसायिक शिक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की गईं।
विज्ञापन

हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर, टीआर डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांगू, एसडी पब्लिक स्कूल हमीरपुर, वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना, मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं, केंद्रीय विद्यालय पालमपुर को अकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। जबकि सेवन स्टार इंटरनेशनल स्कूल बणी, केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर, जवाहर नवोदय विद्यालय ऊना, गुरुकुल पब्लिक स्कूल हमीरपुर, एवीएम बिलासपुर को प्रोफेसेंसी इन स्पोर्ट्स अवार्ड, सुपर मैग्नेट स्कूल हमीरपुर, डीएवी हमीरपुर, दि मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर, हिम गुरुकुल इंटरनेशनल भालत, परमार इंटरनेशनल बनेहरा को कम्यूनिटी सर्विस के लिए सम्मानित किया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा बिलासपुर, रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल ऑफ साइंसेज बणी, डीडीएम इंटरनेशनल स्कूल ऊना को ग्रीन स्कूल, जबकि हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर हमीरपुर, शिवालिक हिल्स पब्लिक स्कूल अंब, ब्लू स्टार पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर, नवभारत कोटला और डीएवी नादौन को एक्ससेप्सनल बनेफेक्टर ऑफ एजूकेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स:
यह अध्यापक और विद्यार्थी हुए सम्मानित
डीएवी भड़ोली के अध्यापक अमित कपूर और छात्र अनंत चंबियाल, संत साईं पब्लिक स्कूल के अध्यापक जगदीश सिंह और छात्रा सरिता, शिशु निकेतन पब्लिक स्कूल के अध्यापक विपिन मनकोटिया और छात्रा मोहिनी, ऐम पब्लिक स्कूल के अध्यापक त्रिलोक चंद और छात्र संतोष कुमार, ब्लू स्टार हमीरपुर स्कूल के अध्यापक रेशमा और छात्रा रिया दत्ता, सिल्वर बेल्स स्कूल की अध्यापक सुषमा कुमारी और छात्र अभिषेक, हिम अकादमी की अध्यापक शशि बाला और छात्र मृदुल, लक्ष्मी मेमोरियल स्कूल भोटी के अध्यापक कश्मीर चंद और छात्र अमित धीमान, हिम अकादमी के अध्यापक मुनीष शर्मा और छात्र अनुज, प्रदेश पब्लिक स्कूल बणी के अध्यापक संतोष चंदेल और छात्रा तनिशा लखनपाल, लिटल ऐंजल स्कूल से छात्रा प्रकृति ठाकुर, एसडी पब्लिक स्कूल हमीरपुर से अध्यापक कृष्ण चंद और छात्र अखिल राणा, द मैग्नेट पब्लिक स्कूल से अध्यापक राजीव और छात्र नितिन शर्मा, हिम गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल से अध्यापक दिनेश कुमार और छात्र अनमोल शास्त्री, केंद्रीय विद्यालय पालमपुर से अध्यापक संजीव शर्मा और छात्रा सान्या, एमवीएम नादौन से अध्यापक प्रदीप धीमान और छात्र अंशुल ठाकुर, सुपर मैग्नेट हमीरपुर से अध्यापक सीमा शर्मा और छात्र साहिल, केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर से छात्रा आयूषी, शिवालिक पब्लिक स्कूल मौहलवीं से अध्यापक सोनिका शर्मा और छात्रा कोमल शर्मा, सेवन स्टार पब्लिक स्कूल बणी से अध्यापक अंजू ठाकुर और छात्रा अनुपमा शर्मा, शिवालिक हिल्स अंब से अध्यापक अनिल कुमार और साक्षी वर्मा, सेंट डीआर स्कूल से अध्यापक अनूप कुमार और छात्र साहिल जसवाल को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed