{"_id":"5b6da5394f1c1b923e8b64c8","slug":"161533912377-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकराई, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकराई, तीन लोग घायल
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत पड़ते सुपर हाईवे ऊना से कलखर वाया जाहू मार्ग पर तलाई गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकरा गई है। इससे कार में बैठे तीन लोगों में से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे सुलगवान के आधा किलो मीटर दूर जाहू के पास तलाई गांव में कार चालक तेज गति से कार से नियंत्रण खो बैठा। इससे कार सड़क की दूसरी तरह बने पैरापिट से टकरा गई। टक्कर इतने जोर की थी कि कार ने पैरापिट को भी बदल दिया और लुढ़क गई। कार के टकराने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और चालक सहित तीनों लोगों को कार से बाहर निकाला। सभी मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के रहने वाले हैं। कार में बैठा विजय कुमार निवासी गोपालपुर को गंभीर चोटें आई हैं। विजय को घायल अवस्था में स्थानीय निजी क्लीनिक में उपचार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन