फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   लापरवाही : एसबीआई ने जारी किए एक ही नंबर के दो अकाउंट्स

लापरवाही : एसबीआई ने जारी किए एक ही नंबर के दो अकाउंट्स

Mon, 26 Feb 2018 11:00 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
बैंक ने दो खाताधारकों को जारी
विज्ञापन

कर दिया एक ही अकाउंट नंबर
बैंक की लापरवाही से नादौन का खाताधारक हो रहा परेशान
आठ साल पहले हमीरपुर में खोला था अकाउंट नंबर
अमर उजाला ब्यूरो
रंगस (हमीरपुर)।
क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित बैंक ने भारी लापरवाही कर दो खाताधारकों को एक ही अकाउंट नंबर जारी कर दिया। इससे दोनोें खाताधारकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सुशील कुमार पुत्र देश राज निवासी कोहलकी, नादौन ने बताया कि वह एक निजी संस्थान में कार्यरत है। उसका वेतन खाता नंबर 65099308971 में आता है। यह खाता 30 अक्तूबर 2010 को बैंक की हमीरपुर शाखा में खुलवाया गया था। जब निजी संस्थान ने पिछले महीने का वेतन उसके खाते में डालने के लिए कर्मचारी को भेजा तो बैंक के अधिकारियों ने बताया कि यह अकाउंट नंबर सुशील का नहीं है जबकि वह करीब आठ वर्षों से इस अकाउंट नंबर से ट्रांजेक्शन करते आ रहे हैं।
पता करने पर बैंक अधिकारियों ने बताया कि यह खाता नंबर सुधा देवी पत्नी कृपाल सिंह, निवासी गली नंबर नौ नियर राजपूत स्कूल गोपालनगर, लुधियाना के नाम पर है। बैंक अधिकारियों ने बताया कि यह खाता सुशील का नहीं बल्कि सुधा देवी का है। सुशील का कहना है कि उसने बैंक में जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड और पैन कार्ड को भी अपने खाते से अटैच करवाया है। उसका कहना है कि करीब आठ सालों से वह इसी अकाउंट से अपना वेतन और अन्य ट्रांजेक्शन कर रहा है। बैंक अधिकारी उसे इस अकाउंट को बंद करके नया अकाउंट खुलवाने को कह रहे हैं। इस कारण उसे मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। संबंध में
विज्ञापन

एसबीआई शाखा गांधी चौक हमीरपुर के मैनेजर वाईएस यादव का कहना है कि तकनीकी खामी के कारण दो अकाउंट नंबर जारी हो गए। कहा कि व्यक्ति की समस्या का समाधान हो जाएगा। उन्होंने व्यक्ति को संबंधित शाखा में संपर्क करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed