फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बिझड़ी और बणी स्कूलों को मॉडल बनाने की कवायद शुरू

बिझड़ी और बणी स्कूलों को मॉडल बनाने की कवायद शुरू

Tue, 02 Jan 2018 10:08 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी और बणी स्कूलों को मॉडल बनाने की कवायद शुरू
school
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के दो स्कूलों को मॉडल बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बणी में पढ़ने वाले बच्चों को जल्द अब आधुनिक तरीके से पढ़ाई करवाई जाएगी। दोनों ही स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाने के लिए प्रारंभिक तौर पर 15-15 लाख रुपये की राशि मिल गई है। जल्द मॉडल स्कूल बनाने के लिए जो बुनियादी सुविधाएं चाहिए, वे मिलनी शुरू हो जाएंगी। मॉडल स्कूल में बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में पाठ्यक्रम, इंडोर स्टेडियम, आउटडोर स्टेडियम, स्मार्ट क्लास रूम, आईटी लैब, व्यावसायिक शिक्षा, औद्योगिक भ्रमण जैसी आधुनिक स्तर की शिक्षा और आधुनिक खेल मैदान, बच्चों को रहने के लिए हॉस्टल इत्यादि सुविधाएं उपलब्ध होंगी। दोनों ही स्कूलों में स्मार्ट रूम पहले ही बन चुके हैं। बिझड़ी स्कूल में जो बच्चे अंग्रेजी माध्यम में पढ़ना चाहते हैं, उन्हें इस माध्यम में पढ़ाया जा रहा है। अब स्कूलों में राशि भी आ चुकी है। स्कूलों को मॉडल बनाने का अन्य कार्य आरंभ हो जाएगा। निजी स्कूलों के बढ़ते दबदबे का भी सामना करने में ये स्कूल पूरी तरह सक्षम होंगे। इस संदर्भ में उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा हमीरपुर सोमदत्त संख्यान का कहना है कि बणी और बिझड़ी को प्रारंभिक तौर पर 15-15 लाख की राशि स्कूल के खातों में ट्रांसफर कर दी है। जल्द मॉडल स्कूल बनाने का बचा हुआ कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed