फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   लाइब्रेरियन के खाली पड़े 583 पदों को भरने की मांग

लाइब्रेरियन के खाली पड़े 583 पदों को भरने की मांग

Tue, 02 Jan 2018 10:11 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
लाइब्रेरियन के खाली पड़े 583 पदों को भरने की मांग
BOOKS
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नादौन (हमीरपुर)।
बेरोजगार लाइब्रेरियन संघ ने प्रदेश सरकार से सूबे में लाइब्रेरियन के खाली 583 पदों को शीघ्र भरने की मांग की है। संघ के सदस्यों रचना, राजेश, आशा, कमला, सुनीता, रितु, उर्मिला आदि का कहना है कि इस वर्ग के लिए पिछले छह वर्षों में कोई भी कमीशन नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष 30 मई को जूनियर असिस्टेंट ऑफिसर और लाइब्रेरियन के 1383 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया आरंभ करने के आदेश सरकार की ओर से दिए गए थे। इनमें 583 पद केवल लाइब्रेरियन के भरने की बात कही गई थी। सरकार ने इससे पूर्व इस वर्ग के 892 पद मंजूर किए थे, परंतु केवल 309 पद ही भरे गए थे। जूनियर असिस्टेंट ऑफिसर के पदों की भर्ती के लिए प्रक्रिया आरंभ हो गई, लेकिन लाइब्रेरियन के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इन लोगों ने सरकार से मांग की है कि कमीशन के माध्यम से पदों को भरा जाए। इन लोगों ने रोष प्रकट किया है कि जब दोनों ही वर्गों की भर्ती प्रक्रिया को आरंभ करने के आदेश एक साथ दिए गए थे तो लाइब्रेरियन वर्ग के साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है? संघ ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बेरोजगार लाइब्रेरियन के हितों की रक्षा करते हुए शीघ्र खाली पदों को भरने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed